Showing posts with label amit shah. Show all posts
Showing posts with label amit shah. Show all posts

Friday, 16 January 2015

नई दिल्ली। पूर्व आम आदमी पार्टी नेता शाजिया इल्मी भी भाजपा में शामिल हो गई है। उन्होंने दिल्ली भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण ली। इससे पहले उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से उनके घर जाकर मुलाकात की। शाजिया ने कहाकि, वह अपने राजनीतिक कॅरियर का नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं।


भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहाकि, मैं दिल से चाहती हूं कि चुनाव लड़ना नहीं चाहती। मुझे उम्मीद है कि पार्टी संगठन इसका सम्मान करेगा। शाजिया के साथ ही बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर आनंद राज आनंद और अन्य कई नेता भी भाजपा में शामिल हुए।अमित शाह से मुलाकात के बाद शाजिया ने कहा था कि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से उनकी मुलाकात अच्छी रही और उन्होंने पार्टी में उनका स्वागत किया। शुक्रवार सुबह भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय ने भी शाजिया इल्मी के शामिल होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि, वे शाम तीन बजे भाजपा की सदस्यता लेंगी।

शाजिया इल्मी ने 2013 में आरकेपुरम से दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें 326 मतों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पिछले साल गाजियाबाद सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन इसमें भी उन्हें भाजपा के जनरल वीके सिंह से हार मिली।

इल्मी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें पिछले कुछ समय से लगाई जा रही थी। गुरूवार को लगभग साफ हो गया था कि वे भाजपा का दामन थामेंगी। उन्होंने गुरूवार को कहा था कि मुझे कुछ समय दीजिए। मैं आप के बारे में खुलासा करूंगी। शाजिया ने पिछले साल आप से इस्तीफा दे दिया था। जया प्रदा के भी भाजपा होने की संभावना जताई जा रही है।


see more :- http://www.patrika.com/news/shazia-ilmi-meets-amit-shah-says-will-join-bjp-soon/1072822
विजेट आपके ब्लॉग पर