Showing posts with label Owner of Yuvraj bull turns down Rs 7 crore offer. Show all posts
Showing posts with label Owner of Yuvraj bull turns down Rs 7 crore offer. Show all posts

Thursday, 12 February 2015

नई दिल्ली। भला क्या कोई भैंसा अपने मालिक को लगभग 187000 रूपए एक महीने मे कमा कर देता है, लेकिन सच है। विक्की डोनर भैंसे के नाम से मशहूर चंड़ीगढ़ के "युवराज" एक ऎसा भैंसा है जो इतनी बड़ी कमाई मात्र एक महीने में करके अपने मालिक को देता है।
युवराज नाम का यह भैंसा हरियाणा राज्य के कुरूक्षेत्र जिले के सुनारियों गांव में रहने वाले किसान कर्मवीर सिंह का है। कर्मवीर सिंह का कहना है कि उनके इस भैंसे की अब तक 7 करोड़ रूपए कीमत लग चुकी है, लेकिन इसके बावजूद वो इसक बेचने को तैयार नहीं। क्योंकि यह भैंसा उनकी पहचान बन चुका है और लगभग 187000 रूपए प्रतिमाह कमा कर देता है। दरअसल युवराज नाम का यह भैंसा कोई आम भैंसा नहीं बल्कि बहुत ही उच्च नस्ल मानी जानी वाली मुर्रा नस्ल का है। माना जाता है कि इसकी नस्ल से पैदा हुई भैंसे एक दिन में 25 लीटर दूध देती है इसी के चलते इस भैंसे के वीर्य की मांग दूर-दूर तक जबरदस्त रूप से बनी हुई है। यह भैंसा पंजाब, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मशहूर हो चुका है। दूर-दराज क्षेत्र से लोग इस भैंसे के वीर्य को लेने के लिए आते हैं। 14 फीट लंबे और 5 फीट 9 इंच ऊंचाई वाले इस भैंसे का कुल वजन 1400 किलोग्राम है। युवराज भैंसा अब तक भारत का सबसे सर्वश्रेष्ठ भैंसा है। यह अब तक कई प्रतियोगिताएं जीत चुका है जिनमें हाल ही में मैरठ में आयोजित हुई ऑल इंडिया कैटल शो प्रतियोगिता भी शामिल है। यहां इसने सबसे अच्छी नस्ल का भैंसा होने का खिताब अपने नाम किया। कर्मवीर का कहना है कि वो युवराज की देखरेख में कोई कमी नहीं छोड़ते। इसकी खुराक में 20 लीटर दूध रोजाना, 5 किलो सेब, 15 किलो बढिया क्वालिटी का कैटल फीड शामिल है। इसके बावजूद यह रोजा 4 किलोमीटर की वॉकिंग क रता है। इस पर कुल खर्च 25 हजार रूपए आता है। read more:-
विजेट आपके ब्लॉग पर